नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा मेडिकल आधार पर दायर अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज फैसला नहीं आएगा और इस कारण अब उन्हें कल तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा। अंतरिम जमानत पर फैसला अब 5 जून को आएगा।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2 जून तक के लिए जमानत दी थी। सुनवाई के दौरान ईडी ने याचिका का विरोध करते हुए कहा, इस अंतरिम जमानत याचिका को खारिज किया जाना जरूरी है क्योंकि इसमें तथ्यों को पूरी तरह से छिपाया गया है। ईडी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रामक दावा किया कि वह दो जून को खुद ही आत्मसमर्पण कर देंगे। ईडी के वकीलों ने कहा यह अदालत सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संशोधित नहीं कर सकती. वह अंतरिम जमानत पर है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उसे जमानत दी है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन