मानसी शर्मा / – अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 19 दिनों के भीतर ही बिग बी दूसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं।
आपको बता दें 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई बड़े उद्योगपति नेता अभिनेता पहुंचे थे। पूरे देश में इस एतिहासिक दिन का उत्सव मनाया गया था।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी