अमितशाह ने दिया सेवानिवृत अर्धसैनिकों व उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमितशाह ने दिया सेवानिवृत अर्धसैनिकों व उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का तोहफा

-कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेज मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया गृहमंत्री का आभार

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पिछले 9 सालों से बीस लाख पैरामिलिट्री परिवारों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सेवानिवृत अर्धसैनिकों व उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का तोहफा दिया है। अर्धसैनिकों की आवाज को उठाने वाले कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेज मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह के इस ऐलान पर उनका आभार जताया है।

महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया कि नई दिल्ली में सीएपीएफ एम्स और एम्स के बीच एक एमओयू साइन करते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान (सीएपीएफआईएमस) में पहले चरण में 970 बैड की सुविधा होगी, बाद में बैड की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इन 970 बैड में 500 जनरल चिकित्सा, 300 सुपर स्पेशियलिटी तथा 170 आईसीयू/क्रिटिकल केयर के लिए होंगे। पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने पैरामिलिट्री सेनापति व देश के लोकप्रिय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा केंद्रीय सशस्त्र बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान को 2207.50 करोड़ बजट अलॉट करने के लिए उनको धन्यवाद दिया।

सीएपीएफआईएमस जिसका संचालन एम्स नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा जिससे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सेवारत जवानों , उनके आश्रितों, सेवानिवृत्त पैंशन भोगियों व सामान्य लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। इसके अलावा सीएपीएफ एम्स मैदान गढ़ी, दक्षिणी दिल्ली में एक सीएपीएफ मैडिकल कॉलेज भी होगा जिसमें 100 सीटें मैडिकल,60 सीटें नर्सिंग कोर्स के लिए और 300 सीटें पैरामेडिकल कोर्स के लिए होंगी। साथ ही 10 सीटें पोस्ट डाक्टरल डिग्री के लिए भी होंगी। इसके लिए 4354 अतिरिक्त पदों का शीघ्र सृजन किया जाएगा जिससे सीएपीएफ एम्स का संचालन उच्च प्राथमिकता के आधार पर 2-3 माह के अन्दर ही किया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox