
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश में बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए वाहनों में प्रदुषण की ईकाई को सही रखने के लिए यातायात पुलिस ने पीयूसी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि अब अगर पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू नही है तो पेट्रोल पंपों पर ही 10 हजार रूपये का चालान कट जायेगा।

अगर आपके पास भी गाड़ी है और आपने उसका पीयूसी सर्टिफिकेट नही बनवाया है या रिन्यू नही किया है तो सावधान हो जाए। यातायात पुलिस अब इस लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही करने जा रही है। जब आप सड़क पर गाड़ी चलाते हैं तो आपको कई तरह के ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है। ऐसा नहीं करने पर हजारों रुपये का चालान जुर्माने के तौर पर किया जाता है। अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए सिस्टम को और कड़ा बनाया जा रहा है, जिसमें ऐसा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। अब ऐसी तैयारी की जा रही है कि पेट्रोल पंप पर ही गाड़ी का चालान खुद ही कट जाएगा, यानी अगर किसी ने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं बनाया है तो उसका 10 हजार रुपये का चालान कट जाएगा और उसे ऑनलाईन भेज दिया जाएगा।

10 हजार रुपये का है चालान
अक्सर लोग इस गलतफहमी में रहते हैं कि पुलिस उन्हें नहीं रोकती है, ऐसे में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना ही गाड़ी चलाते हैं। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाना जरूरी होता है और बिना इसके गाड़ी चलाने पर 10 हजार रुपये का चालान किया जाता है। इसके बावजूद कई लोग इस जरूरी सर्टिफिकेट को नहीं बनवाते हैं। ऐसे लोगों की अब अलग से पहचान भी की जा रही है और गाड़ी को ब्लैकलिस्ट में डाला जा रहा है।
पेट्रोल पंप पर कैसे कटेगा चालान?
अब ऐसे ही लोगों के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप पर ही उनका चालान हो जाएगा। क्योंकि हर किसी को पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जाना ही होता है. पेट्रोल पंप पर ऐसे हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे गाड़ी का नंबर ट्रेस होगा। अगर गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यू नहीं हुआ है तो ऐसे में उसी कैमरे से चालान आपके फोन पर आ जाएगा हालांकि इसमें कुछ घंटों की मोहलत भी आपको दी जाएगी, मैसेज में बताया जाएगा कि आज शाम या कल तक आप अपना पीयूसी सर्टिफिकेट बनवा लें, नहीं तो आपका चालान काट दिया जाएगा। इसके बाद भी पीयूसी नहीं बनवाया तो अगला मैसेज 10 हजार रुपये के चालान का होगा।





More Stories
दिल्ली के 9 गांवों में फैक्ट्री लगेगी, वेयरहाउस बनेंगे, राघोपुर, धांसा, गालिबपुर, बदूसराय, ताजपुर में जमीन की होगी पैमाइश, टेंडर जारी
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास
बालोर गांव में 54 एकड़ जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा, मुआवजा न मिलने पर किसानों का विरोध, पेड़ों का बाग उजाड़ने का भी लगाया आरोप
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल