‘अब जम्मू-कश्मीर के पैरों में जंजीर नहीं’, पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा पर बोले एलजी सिन्हा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘अब जम्मू-कश्मीर के पैरों में जंजीर नहीं’, पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा पर बोले एलजी सिन्हा

मानसी शर्मा / –  पीएम मोदी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी का आज पहला दौरा है। इस दौरे में पीएम मोदी 6400 करोड़ की करीब 54 परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर कश्मीर पूरी तरह से तैयार है । वह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम मोदी के संबोधन से पहले एलजी मनोज सिन्हा ने जनता को संबोधित किया और कहा, इस स्टेडियम की क्षमता 35,000 है और इसके अलावा यहां करीब 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

एलजी ने लोगों से मांगी माफी

जिस तरह से घाटी के लोग पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए हैं, ये स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ है। मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है। अगर 2 लाख क्षमता का मैदान होता तो वह मैदान भी कश्मीर के लोगों से खचाखच भरा होता। यह कश्मीर के लोगों में पीएम मोदी के लिए इस तरह का प्यार है।

10 सालों में हुआ विकास

उन्होंने कहा, पिछले 10 साल में कश्मीर का विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रीनगर से लगाव है। पिछले 4 सालों में लंबे समय के फासले को कम करते हुए विकास की धारा में जोड़ा जा सका है। अब कोई बेगुनाह बेमौत नहीं मारा जाता। उन्होंने कहा, आतंक और अलगवाद को नेस्तनाबूत करने की कोशिश की है। पहले के लोग शांति खरीदते थे। आज युवा के हाथ में पत्थर की जगह लैपटॉप है। प्रधानमंत्री जी ने नए जम्मू-कश्मीर का निर्माण करके नए इतिहास को लिखा है। अब जम्मू-कश्मीर के के पैरों में जंजीर नहीं है। मुझे लगता है वो दिन दूर नहीं जब विकसित भारत में कश्मीर सबसे ज्यादा योगदान करेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox