अनाज मंडी की पार्किंग में स्थानांतरित की गई सब्जी मंडी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनाज मंडी की पार्किंग में स्थानांतरित की गई सब्जी मंडी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नजफगढ़ /शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के चलते झाडोदा रोड पर स्थित नजफगढ़ की सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण के फैलाव की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सब्जी मंडी को अस्थाई तौर पर नजफगढ़ अनाज मंडी के पार्किंग एरिया में स्थानांतरित कर दिया है। जहां पिछले 2 दिन से सब्जी मंडी में कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

अनाज मंडी की पार्किंग में स्थानांतरित सब्जी मंडी


दिल्ली सरकार ने दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते नजफगढ़ सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने का फैसला लिया था क्योंकि लॉक डाउन के तहत लोग सब्जी खरीदने के नाम पर सब्जी मंडी में टहलते दिखाई देते थे जिस कारण कोरोना महामारी के संक्रमण फैलने की संभावना अत्यधिक बढ़ गई थी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत सब्जी मंडी को यहां से स्थानांतरित करने का सुझाव सरकार को भेजा और सरकार ने फौरन इस पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए सरकार के आदेश के साथ ही जिला दक्षिण पश्चिम डीएम राहुल देव वह नजफगढ़ एसडीएम सौम्या शर्मा ने सब्जी मंडी के स्थानांतरण को लेकर नजफगढ़ अनाज मंडी के पार्किंग एरिया को चिन्हित किया और अधिकारियों से वहां सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंटो अलफोंस ने भी क्षेत्र का दौराकर उक्त जगह का निरिक्षण किया और इसे सुरक्षा की से सही पाया ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox