मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी जंग शुरु हो चुकी है। इस बीच शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर MVA गठबंधन पर बात की है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि MVA को एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हमने कई बागियों से नाम वापस लेने की अपील की है।
‘अपना नामांकन वापस लें’- उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘हमने सभी बागियों से बात की है कि वे अपना नामांकन वापस लें। एक घंटे बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। उसके बाद भी जिसने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। उद्धव ठाकरे के इस बयान से ये बात तो साफ है कि वह दोस्ताना लड़ाई के पक्ष में नहीं हैं। वह MVAके तौर पर एकजुट होकर लड़ेंगे।’
क्या बोले संजय राउत?
उद्धव ठाकरे के इस बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि ‘उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने कई बागी उम्मीदवारों से संपर्क कर अपना नामांकन वापस लेने को कहा है। जिसके चलते कई बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, जिन बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है, उनके पास दोपहर 3 बजे तक का वक्त है। समयसीमा पूरी होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
कब होंगे महाराष्ट्र में चुनाव?
आपको बता दें, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी हैं। जिसका रिजल्ट 23 नवंबर को सामने आएगा। इससे पहले साल 2019 के चुनावों में BJP ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी