अखिलेश यादव का दावा, लोकसभा चुनाव हार गई है भाजपा.!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अखिलेश यादव का दावा, लोकसभा चुनाव हार गई है भाजपा.!

-अखिलेश यादव ने समझाई क्रोनोलॉजी, लोगों ने छोड़ा साथ

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की हार का घोषणा पत्र जारी करने के बाद अब बीजेपी के हार की क्रोनोलॉजी समझाई है और दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव हार गई है।

          सोशल मीडिया साइट एक्स पर सपा प्रमुख ने लिखा- भाजपा की हार की क्रोनोलॉजी-महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार की वजह से सबसे पहले आम जनता ने भाजपा का साथ छोड़ा। ⁠फिर संविधान और आरक्षण को ख़त्म करने की साज़िश रचनेवाली भाजपा के खि़लाफ़ शोषित, दलित और वंचित लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ा। ⁠फिर किसानों को भी लगा कि जो हमारे खिलाफ़ काले क़ानून लाए, जिन्होंने रास्ते में कील-काँटे बिछाए उन किसान-विरोधियों का साथ क्या देना।

’पूँजीपतियों को लगा कि जो घोड़ा जीत नहीं रहा …’
सपा प्रमुख ने कहा कि ⁠फिर युवाओं को भी लगा कि जो नौकरी-रोज़गार को षड्यंत्र रचकर ख़त्म कर रहे हैं, उनको वापस लाकर अपना भविष्य बर्बाद क्यों करना? ⁠फिर महिलाओं को भी लगा कि जो मणिपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, कर्नाटक और खेल तक में हो रहे नारी के अभूतपूर्व अत्याचार पर नहीं बोल रहे हैं उनपर भरोसा करना, ख़ुद को धोखा देना है।
          अखिलेश ने लिखा- ⁠फिर पूँजीपतियों को लगा कि जो घोड़ा जीत नहीं रहा उसको दाना-पानी क्यों डाला जाए. ⁠फिर मीडिया को लगा कि हारनेवाले के गीत क्यों गाए जाएं। फिर ख़ुद भाजपा को लगा कि जब सब मिलकर हमें हरा रहे हैं, तो जाते-जाते अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर डालकर, ऐतिहासिक हार की शर्मिंदगी से कैसे बचा जाए तो वो अपनी नाव में ही छेद करने लगे क्योंकि उन्हें लगा हार का सामना करने से अच्छा डूबना है। सारांशः भाजपा चुनाव हार गयी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox