अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, लखनऊ में जश्न का माहौल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, लखनऊ में जश्न का माहौल

-18 दिन के अंतरराष्ट्रीय मिशन के बाद धरती पर सकुशल वापसी

अनीशा चौहान/-   18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा पूरी कर भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सकुशल धरती पर लौट आए हैं। वह अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से उतरे। यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा थी, जो एक्सिओम मिशन-4 (Ax-4) का हिस्सा थी। इस मिशन में वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन तक वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रयोगों में शामिल रहे।

शुभांशु शुक्ला की वापसी पर पूरे देश में खुशी की लहर है। विशेष रूप से उनके घर लखनऊ में जश्न का माहौल है। परिजन व स्थानीय लोग ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी सफलता का उत्सव मना रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मिठाइयाँ बाँटी और उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताया।

वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा, भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में सचमुच एक स्थायी स्थान प्राप्त कर लिया है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि हमारा एक यशस्वी पुत्र सफल यात्रा पूरी करके वापस लौट रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि शुभांशु शुक्ला जैसे वैज्ञानिकों की बदौलत भारत अब वैश्विक अंतरिक्ष मानचित्र पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारत के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि यह देश के बढ़ते अंतरिक्ष सामर्थ्य और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की एक अहम मिसाल है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox