अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर के साथ लग्जरी SUV जब्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-   द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले एक सक्रिय तस्कर को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी एसयूवी कार में अवैध शराब की खेप लेकर दिल्ली में प्रवेश कर रहा था। पुलिस ने मौके से 40 पेटियां (कुल 2000 क्वार्टर, प्रत्येक 180 एमएल) अवैध शराब बरामद की है। साथ ही शराब की ढुलाई में प्रयुक्त महिंद्रा एक्सयूवी-500 वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

विशेष अभियान के तहत जाल बिछाया गया
द्वारका जिला में अंतरराज्यीय अवैध शराब सप्लायर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्पेशल स्टाफ की एक टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर कमलेश कुमार कर रहे थे। टीम में हेड कांस्टेबल विजेंद्र, हेड कांस्टेबल जगदीश, हेड कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल नरेश और हेड कांस्टेबल जयराम शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशन की निगरानी में की गई।

टीम ने दिल्ली-हरियाणा सीमा से सटे प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर जाल बिछाया। गुप्त सूत्रों को भी सक्रिय किया गया ताकि अवैध शराब की तस्करी में लगे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

लग्जरी कार से सप्लाई, पुलिस को चकमा देने की कोशिश
20 फरवरी 2026 की तड़के टीम को सूचना मिली कि प्रशांत नामक व्यक्ति महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर द्वारका क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर सेक्टर-10 स्थित परिवहन प्राधिकरण के पास निगरानी बढ़ाई गई।

बताए गए नंबर की सिल्वर रंग की एक्सयूवी-500 कार दिखाई देने पर चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और आरोपी को उस समय काबू कर लिया जब वह कार का दरवाजा खोलकर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

जांच के दौरान कार से 40 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं, जिनमें कुल 2000 क्वार्टर ‘फ्रेश संत्रा मसालेदार देसी शराब’ (हरियाणा बिक्री हेतु) पाई गई।

मामला दर्ज, आरोपी का आपराधिक इतिहास
बरामदगी के आधार पर थाना द्वारका साउथ में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं 33/38/58 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी प्रशांत पुत्र राम बाबू, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदरप्रस्थ कॉलोनी, बुराड़ी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में संलिप्त रह चुका है। वह आठवीं तक शिक्षित है और पूर्व में ड्राइवर का काम करता था। नौकरी छूटने के बाद वह अवैध शराब के कारोबार में शामिल हो गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पुलिस जांच से बचने के लिए उसने लग्जरी एसयूवी का इस्तेमाल किया, ताकि संदेह कम हो और छोटे वाहनों की तुलना में जांच से बच सके।

40 पेटियां (कुल 2000 क्वार्टर) अवैध देसी शराब
महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार (नंबर UP14DNXXXX)

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox