हिमाचल में 17 नवंबर को होगी पटवारी की लिखित परीक्षा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिमाचल में 17 नवंबर को होगी पटवारी की लिखित परीक्षा

शिमला/- 1194 पटवारी पद भरने के लिए 17 नवंबर को हिमाचल में लिखित परीक्षा होगी। इस दिन सुबह 11 से 12.30 बजे तक परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए जिला उपायुक्तों को परीक्षा केंद्र बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में पटवारियों के पदों को भरा जाना है।
राज्य सरकार मोहाल के 932 और सेटलमेंट में 262 पटवारी पद भरे जाएंगे। परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा से सीख लेते हुए राज्य सरकार ने पटवारियों की परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध करने के निर्देश सभी जिलों के उपायुक्त को निर्देश दिए हैं। पटवारियों के पदों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। पटवारी की परीक्षा देने के लिए करीब ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। निदेशक भू-रिकॉर्ड देवी सिंह नेगी ने बताया कि पटवारी की परीक्षा की तारीख 17 नवंबर की सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक ली जानी है।

परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि पटवारी की परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox