
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में जानवरों पर अत्याचार और उनके साथ दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी दो दिन पहले ही केरल के मल्लापुरम में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हिमाचल के एक गांव में गर्भवती गाय के साथ ऐसी ही अमानवीय वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कुछ शरारती तत्वों ने गाय को खाने के सामान के साथ विस्फोटक पदार्थ खिला दिया जिससे उसका झगड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाय के मालिक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला झंडुत्ता इलाके का है बताया जा रहा है की एक खेत में चरने के दौरान एक गर्भवती गाय के मुंह में विस्फोट हुआ और उसका झगड़ा उड़ गया। गाय को लगी चोट का वीडियो बनाकर उसके मालिक ने प्रशासन से मदद मांगी है। वीडियो में गाय का विस्फोटक से उड़ा जबरा नजर आ रहा है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!