दिल्ली एनसीआर/-रोहिणी अदालत ने युवती से यौन उत्पीड़न और उस पर तेजाब डालने के मामले में एक युवक को दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक गर्ग ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पीड़िता पर बार-बार अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारे करने के बाद उस पर तेजाब फेंकने की घटना को लेकर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती।
न्यायाधीश ने कहा कि मंगोलपुरी निवासी आरोपी प्रमोद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 326 बी (एसिड फेंकना) के तहत आरोप तय हैं और इन्हीं आरोपी के तहत प्रमोद को दोषी ठहराया जाता है। बता दंे कि मार्च 2017 में प्रमोद ने युवती पर अभद्र टिप्पणी और अशील इशारे किए थे। इसके बाद भी जब पीड़िता पर उसका जोर नहीं चला, तो उसने तेजाब फेंक दिया था। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम