मेट्रो के आगे कूदी युवती सफदरजंग अस्पताल की गई रेफर , कटा हाथ 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेट्रो के आगे कूदी युवती सफदरजंग अस्पताल की गई रेफर , कटा हाथ 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नोएडा / मानसी शर्मा – नोएडा में एक युवती ने कथित तौर पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मेट्रो की चपेट में आने से युवती का एक हाथ कट गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे की है। युवती के पास मिले सामानों की तलाशी ली गई लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह साढ़े 9 बजे सूचना मिली कि नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक युवती दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गई है। ट्रेन से टकराने की वजह से उसका एक हाथ कट गया। वहीं उसे गंभीर रूप से चोट भी आई है। युवती की पहचान 19 साल की अनीता के रूप में हुई है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल युवती को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद उसे सेक्टर-29 स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। युवती की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

युवती के ट्रेन की चपेट में आने के बाद 10 से 15 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही। ट्रेन को खाली करा लिया गया। थोड़ी देर बाद मेट्रो सेवा फिर से बहाल कर दी गई। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि यह अभी जांच का विषय है कि युवती ने आत्महत्या की कोशिश की या फिर उसे किसी ने धक्का दिया है। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उसके फोन की भी जांच की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox