महिला दिवस पर आयोजित होगी विशेष ग्राम पंचायतें-ब्रह्मप्रकाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला दिवस पर आयोजित होगी विशेष ग्राम पंचायतें-ब्रह्मप्रकाश

हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने कहा है कि महिला दिवस के अवसर पर जिला में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। वे आज महिला दिवस को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में महिला सुरक्षा, समानता का अधिकार, महिला व बच्चों में खून की कमी को दूर करना, नशा मुक्त हरियाणा, पोष्टिक आहार की व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण जैसे विषय पर चर्चा की जाएगी और महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।       

उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष ग्राम सभाओं में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अनिवार्य रूप से भाग लेंगे और उसी दिन अपने-अपने समूह की बैठक भी करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं की बैठक केवल सचिवालय या ग्राम पंचायतों के किसी भवन में ही आयोजित की जाएगी। ग्राम सभाओं की बैठक में स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग का एक-एक प्रतिनिधि विशेष रूप से भाग लेगा।             ब्रह्म प्रकाश ने यह भी बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 8 से 22 मार्च तक पोषण अभियान भी चलाया जाएगा। पोषण अभियान की प्रगति रिपोर्ट 14 मार्च व 22 मार्च को ग्राम स्तर पर आयोजित की जाने वाली पोषण पंचायत बैठक में ली जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox