हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने कहा है कि महिला दिवस के अवसर पर जिला में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। वे आज महिला दिवस को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में महिला सुरक्षा, समानता का अधिकार, महिला व बच्चों में खून की कमी को दूर करना, नशा मुक्त हरियाणा, पोष्टिक आहार की व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण जैसे विषय पर चर्चा की जाएगी और महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष ग्राम सभाओं में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अनिवार्य रूप से भाग लेंगे और उसी दिन अपने-अपने समूह की बैठक भी करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं की बैठक केवल सचिवालय या ग्राम पंचायतों के किसी भवन में ही आयोजित की जाएगी। ग्राम सभाओं की बैठक में स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग का एक-एक प्रतिनिधि विशेष रूप से भाग लेगा। ब्रह्म प्रकाश ने यह भी बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 8 से 22 मार्च तक पोषण अभियान भी चलाया जाएगा। पोषण अभियान की प्रगति रिपोर्ट 14 मार्च व 22 मार्च को ग्राम स्तर पर आयोजित की जाने वाली पोषण पंचायत बैठक में ली जाएगी।


More Stories
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
CM सैनी का बड़ा कदम: महिलाओं को नौकरी देने वाले उद्योगों को मिलेगी ज्यादा सब्सिडी
लगातार असफलताओं के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, ऋषिना बनीं फ्लाइंग ऑफिसर
दिल्ली आबकारी नीति केस में 23 को क्लीन चिट, केजरीवाल और सिसोदिया बरी
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
मैक्रों ने राफेल डील का किया समर्थन, बोले- भारत की ताकत होगी दोगुनी