सन्तोष सैनी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/- आमजन की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लीचिंग पाऊडर को बनाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन अपने घर पर ही सैनेटाइजर स्प्रे बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10 लीटर सैनेटाइजर स्प्रे बनाने के लिए 320 ग्राम ब्लीचिंग पाऊडर जिसमें 33 प्रतिशत क्लोरीन हो बना सकते हैं। यह स्प्रे फर्श व 6 फुट की ऊंचाई तक दीवार पर करें। घोल बनाने के बाद टंकी को बंद रखें व तुरंत इस्तेमाल करें। प्रवक्ता ने बताया कि यह ध्यान रहे कि घोल बनाने वाला व्यक्ति मास्क व ग्लब्ज का इस्तेमाल सुनिश्चित करें और पीठ पर टांगने वाली टंकी लीक ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए।


More Stories
रोहतक की MDU में हमला, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से पीएचडी स्कॉलर को कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
हरियाणा में फैंसी नंबर की रिकॉर्ड तोड़ बोली, कारोबारी ने 1.17 करोड़ में खरीदा ‘HR-88-B-8888’
रेवाड़ी: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई थार, दो युवकों की मौत
भिवानी: पड़ोसी की मुक्के से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ASI ने खुदकुशी की, IPS वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप
हरियाणा में 13 साल बाद आयोजित हो रहे स्टेट गेम्स में पहली बार डोप टेस्ट होगा