पृथला विधानसभा में जेजेपी को सफलता, इनेलो को बड़ा झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पृथला विधानसभा में जेजेपी को सफलता, इनेलो को बड़ा झटका

अनूप कुमार सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जननायक जनता पार्टी को पृथला विधानसभा क्षेत्र में आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब गत विधानसभा चुनाव में इनेलो के प्रत्याशी रहे चुके एडवोकेट नरेंद्र अत्री, इनेलो के युवा हलका अध्यक्ष जगदेव अत्री व इनेलो के पूर्व युवा हलका अध्यक्ष दिनेश तंवर ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।             

चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को पार्टी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह समेत पार्टी के अन्य कई नेता मौजूद रहे। जेजेपी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जैसी युवा शक्ति के साथ जुड़कर वे प्रदेश हित में कार्य करना चाहते है। वहीं उन्होंने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार द्वारा कम समय में प्रदेश हित में उठाए कदमों की भी सराहना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox