नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने मध्य प्रदेश में PMमोदी के भाषण को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होने कहा कि, अपने 51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया, यानी उनके पास अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए कुछ नहीं है। इतना ही नहीं पवन खेड़ा ने नोटबंदी जैसे फैसले की भी आलोचना की और आगे कहा कि डिजिटल पेमेंट बढ़ाने के लिए नोटबंदी की क्या जरूरत थी? RSS की शाखा में कुछ तो है जहां ऐसे नमूने आते हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को महिला विरोधी बताने वाले PM मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि 1989 में राजीव गांधी द्वारा लाया गया महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में इसलिए पारित नहीं हो सका क्योंकि अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी, राम जेठमलानी जैसे बीजेपी नेता थे। इसके ख़िलाफ़ वोट दिया। PMमोदी की छवि ऐसी बन गई है कि अगर वो कुछ भी कहेंगे तो वो झूठ होगा। बचपन में जब PM शाखा जाते थे तो इंदिरा गांधी ने उन्हें देश की महिला PM बनाकर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे।
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि नई संसद में फिल्म अभिनेत्रियों को आमंत्रित किया गया, लेकिन राष्ट्रपति को नहीं, क्योंकि वह आदिवासी हैं। ये लोग बृजभूषण को हटाकर महिला अधिकार की बात नहीं कर सके। राजस्थान में PM मोदी के भाषण पर जवाब देते हुए पवन खेड़ा ने पूछा कि PM मोदी बताएं कि किसी बीजेपी सरकार ने पांच साल में 250 कॉलेज खोले हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि जिन अजित पवार को जेल भेजने की बात करते थे, अब साथ बैठकर बजट बनाते हैं।
मध्य प्रदेश में बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर पवन खेड़ा ने कहा, आप कुछ भी करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव से पहले ही नतीजे साफ हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक, जहां-जहां नरेंद्र मोदी ने कदम रखा, वहां कांग्रेस की जीत हुई, इसीलिए हम नरेंद्र मोदी को अपना स्टार प्रचारक मानते हैं। अगर वह थोड़ा सच बोलना शुरू कर दें तो वह हमारे सबसे अच्छे स्टार प्रचारक बन सकते हैं।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी