नजफगढ़ में मुख्यमंत्री केजरीवाल के रोड़-शो में उमड़ा जनसैलाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में मुख्यमंत्री केजरीवाल के रोड़-शो में उमड़ा जनसैलाब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के समर्थन में नजफगढ़ में रोड शो कर लोगों से वोट मांगे। इस रोड़-शो में मुख्यमंत्री के साथ काफी संख्या में आम आदमी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

https://www.facebook.com/AAPkaArvind/photos/pcb.2643393609091453/2643393139091500/?type=3&theater

                        सुबह करीब 10ः00 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नजफगढ़ के छावला स्टैंड से रोड़ शो की शुरूआत की। पहले चरण में मुख्यमंत्री ढांसा स्टैंड तक पहुंचे, थाना रोड़ पर अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेता राजवीर डबास ने अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल भी हुए।  इसके बाद मुख्यमंत्री झाडौदा स्टैंड पहुंचे, वहां से सोम बाजार नवादा पट्टी, जवाहर चैक होते हुए दिल्ली गेट तक पंहुचे। इस दौरान बीच-बीच में दुकानदारों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और वोट देने का आश्वासन दिया। कुछ लोगों का कहना है कि इस रोड शो से नजफगढ़ में चुनावी माहौल पूरी तरह से एकतरफा हो गया है और आम आदमी पार्टी की जीत पूरी तरह से सुनिश्चित हो गई है। इस अवसर पर कैलाश गहलोत ने लोगों के समर्थन देने पर उनका आभार व्यक्त किया और नजफगढ़ को विकास में नंबर एक पर लाने का आश्वासन दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox