-इस रूट पर तेजी से चल रहा काम, ट्रायल भी चल रहा अंतिम चरण में
-अभी भी नजफगढ़ देहात के लोगों के साथ नही हुआ सही न्याय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ देहात की लाईफ लाईन बनने जा रही नजफगढ़-द्वारका ग्रे-लाईन 30 सितंबर से चलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों की वर्षों पुरानी मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है जिसे देखते हुए लोगों में खुशी लहर दौड़ रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएमआरसी के नजफगढ़ मैट्रों के प्रवक्ता केदार सिंह ने बताया नजफगढ़ के लिए मैट्रो पूरी तरह से तैयार है। लाईन पर ट्रायल भी पूरी तरह से सफल चल रहा है। उन्होने बताया कि उम्मीद की जा रही है इस लाईन पर 30 सितंबर तक मैट्रों चलने की उम्मीद है। अब नजफगढ़ वासियों के लिए एक ओर परिवहन व्यवस्था मिल जायेगी। जिससे आने-जाने में काफी आसानी हो जायेगी। इस संबंध में मैट्रो लोकहित मोर्चा के सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र वासियों का वर्षों का संघर्ष सफल रहा है। लेकिन अभी भी नजफगढ़ देहात के लोगों को सही न्याय नही मिला है। क्योंकि लोगों की मांग इस लाईन पर सीधे द्वारका मोड़ से मैट्रो के चलन की थी लेकिन सरकार ने इसे द्वारका से जोड़कर लोगों की उपेक्षा की है।


More Stories
दिचाऊ कलां मेन रोड पर हुआ नया आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
सूत्र नेति से प्रदूषणजनित सिरदर्द व साइनस में राहत: डॉ. रमेश कुमार
मंदिर चोरी का खुलासा: लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने की बालियां बरामद
जयपुर ऑनर रन में BRG धावकों ने जीता दिल, बहादुरगढ़ में भव्य सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रगान और राज्यगीत के साथ अनादर, JCCJ ने जताई कड़ी आपत्ति
सीआईएसएफ रिटायर्ड कर्मियों के लिए बड़ी राहत, मदिरा सुविधा की राह हुई आसान