अनीशा चौहान/- द्वारका सेक्टर नौ के आरडी राजपाल पब्लिक स्कूल के परिसर में खड़ी छह स्कूल बसों में रविवार दोपहर अचानक से आग लग गई। दमकल विभाग की सात गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि जिस समय बसों में आग लगी, उस समय छुट्टी होने की वजह से कोई छात्र नहीं था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
चश्मदीदों ने बताया कि वह पास में खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें स्कूल बस में आग लगने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो गाड़ी में आग लगी था और धुआं उठ रहा था। देखते ही देखते एक के बाद एक छह बसों को आग ने चपेट में ले लिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि रविवार 2:53 बजे पर दमकल विभाग को स्कूल परिसर में खड़ी बसों में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल की सात गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


More Stories
वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर को हटाया गया
न्यू अशोक नगर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, वीडियो रिकॉर्डिंग से जांच तेज
गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी, सुबह की सैर के दौरान हमला
झड़ौदा कलां में मेले से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान तेज
होर्मुज से सुरक्षित लौटे भारतीय जहाज, गुजरात पहुंच रही ऊर्जा आपूर्ति
लाहौरी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़