द्वारका जिला को मिला नया साइबर थाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला को मिला नया साइबर थाना

-डीसीपी द्वारका ने किया उद्घाटन -द्वारका उत्तर थाना के प्रथमतल पर बनाया गया साइबर थाना, थाने में एक इंस्पैक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी किये गये तैनात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पीएचक्यू के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए साइबर पुलिस स्टेशन शुरू किया गया है। वीरवार को द्वारका उत्तर थाने के प्रथमतल पर बने साइबर थाने का डीसीपी द्वारका ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर एसीपी विजय सिंह व साइबर थाने के इंचार्ज राजेश कुमार भी उपस्थित थे।


                यहां बता दें कि अभी तक साइबर सेल के रूप में एक टीम डीसीपी द्वारका जिले के कार्यालय से साइबर अपराध पर नजर रख रही थी लेकिन अब साइबर सेल की इस टीम को सभी आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित अपना थाना मिल गया है। इस मौके पर डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि द्वारका में भी साइबर अपराध अब तेजी से बढ़ है जिसे देखते हुए हमे अब लोगों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए पूरी ईमानदारी व मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होने बताया कि इस थाने के इंचार्ज इंस्पैक्टर राजेश कुमार होंगे। उनके सहयोग के लिए एक एसआई, एक हवलदार, एक सिपाही व एक महिला सिपाही भी तैनात होंगी। साइबर टीम एसीपी विजय सिंह के समग्र मार्गदर्शन में काम करेगी। उन्होने कहा कि
यह ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराधों आदि जैसी शिकायतों पर जांच करेगा। जांच के मामलों के अलावा, यह अन्य पुलिस स्टेशनों में भी दर्ज मामलों को तकनीकी सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।
                 इस साइबर पुलिस स्टेशन का गठन डेटा धोखाधड़ी, बैंक खाते की हैकिंग और गंभीर सोशल मीडिया अपराधों जैसे गंभीर साइबर अपराधों की जांच के लिए किया गया है। लोग साइबर अपराध के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और प्रथम सूचना रिपोर्ट साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox