
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश एक पार्क में मिली है। मृतका की उम्र करीब 25 साल है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आसपास से सबूत जुटाने और लड़की की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मोहन गार्डन थाना अंतर्गत भगवती उद्यान क्षेत्र में करीब 25 साल की महिला का अज्ञात शव मिला है। पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को शव की सूचना दी। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
More Stories
Minister Neena Tangri Praises Efforts To Promote Traditional Ayurveda Medicine
कुमारी शैलजा और अभिषेक सिंघवी को हाईकमान से ’इनाम’, सीडब्ल्यूसी में एंट्री
शिवसेना संकट पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी डाले हथियार
छिन सकती है अरविंद केजरीवाल की कुर्सी, भाजपा सदस्य ने दिया प्रस्ताव
भ्रष्टाचार के खिलाफ उपराज्यपाल का एक्शन, दिल्ली सरकार के तीन अधिकारियों को किया निलंबित
नीरज बवानिया गैंग ने आप विधायक से मांगी रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी