
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एमसीडी में आम आदमी पार्टी से करीब 15 पार्षद अलग होकर अपना थर्ड फ्रंट बनाएंगे। नया दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से बनेगा जिसका नेतृत्व नेता मुकेश गोयल को सौंपा गया है।

आम आदमी पार्टी से अलग होने वाले पार्षदों ने बयान जारी करते हुए कहा, ’हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा। इसलिए अब हम आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाऐंगे और दिल्ली नगर निगम का विकास सुनिश्चित करेंगे। आम आदमी पार्टी छोड़ नई पार्टी बनाने वाले पार्षद दिनेश कुमार, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, अशोक पंवार, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार लाडी, मनीषा कालरा, सुमानी अनिल, अशोक कुमार पांडे, मुकेश कुमार गोयल, देवेंद्र कुमार, हेमचंद गोयल, रानी खेड़ा हैं।
पिछले ही महीने दिल्ली नगर निगम में चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने बाजी मार थी। बीजेपी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बने। मेयर चुनाव में उन्हें 133 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को सिर्फ आठ वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था और अपना उम्मीदवार भी नहीं बनाया।
बीजेपी दो साल बाद एक बार फिर से एमसीडी की सत्ता पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। बीजेपी ने राजा इकबाल सिंह को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। चुनाव जीतने से पहले उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने उनकी पार्टी को शहर की समस्याओं को ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिंह ने कहा कि महापौर चुने जाने के बाद स्थायी समितियों के चुनाव तुरंत कराए जाएंगे।
More Stories
पहली कक्षा में दाखिले का नया नियम तय, अब इसी उम्र के बच्चे होंगे पात्र
मन्नत’ में निर्माण को लेकर उठे सवाल, शाहरुख खान के बंगले पर पहुंचे जांच अधिकारी
ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी उठाई? यहां जानें गाड़ी छुड़ाने का आसान तरीका
PNB में 183 करोड़ का घोटाला, CBI ने मैनेजर को किया गिरफ्तार
आध्यात्मिक उन्नति से ही संभव है विश्व का कल्याण- स्वामी विवेक भारती
सीएम नायब सैनी का तोहफा: प्रदेश में बनेंगी 100 नई योग और व्यायाम शालाएं