• DENTOTO
  • टोक्यो ओलंपिक में गये भारतीय दल के एथलीटों को बी आर जी ग्रुप ने बेहतर प्रदर्शन की अपनी शुभकामनाएं दी

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    June 10, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    टोक्यो ओलंपिक में गये भारतीय दल के एथलीटों को बी आर जी ग्रुप ने बेहतर प्रदर्शन की अपनी शुभकामनाएं दी

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने जगह बनायी है। जिनकी हौसला अफजाई के लिए बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सदस्यो ने वीडिओ जारी कर ओलिंपिक में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बेहतरीन पर्दर्शन के लिए भगवान से प्रार्थना की। यहां बता दें कि महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किए गए टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जा रहा है ।
                     बी आर जी ग्रुप के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर वीडियो संदेश में कहा, ‘महामारी के दौरान हम सभी ने चुनौतियों का सामना किया जिसमें हमारे खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और हमें पता है कि वे टोक्यो ओलिंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।’
                    बी आर जी ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि खेलों में मिली ‘हार-जीत में सिर्फ सेकंड का अंतर होता है और इसके लिए एथलीट कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करते है। इस समय उन्हें हमारी शुभकामनाओं और समर्थन की जरूरत है। खिलाड़ियों ने कहा कि हम सब प्रार्थना करते हैं कि हमारे खिलाड़ी ओलिंपिक में ज्यादा से ज्यादा मेडल लाये और देश का नाम रोशन करे। जय भारत।
                    चलो हम सब मिलकर देशवासी अपना आशीर्वाद और स्नेह देकर भारतीय ओलिंपिक टीम का मनोबल बढ़ाए। भारत के सभी ओलिंपिक मे जाने वाले एथलीटों की हौसला अफजाई करें।’
                    इसमे सुरभि शर्मा, वनश्री घोष ,शर्मिला धनखड, प्रियंका सकलानी, किरण छिल्लर, प्रथम, परवीन सांगवान, शक्ति राणा, अजय मेह्तो, मुकेश दहिया, दीपक छिल्लर, परीक्षित वर्मा, अजय कुमार, नीरज दलाल, भृगु कुमार, मुकेश लुहाच, बिजय सिंह,  संकल्प जैन, सागर ओह्ललान, प्रिंस, दीपक यादव और कर्नल डी एस दलाल जी ने विडीओ के माध्यम से शुभकामनाऐ दी और लोगों को (चिअर अप फॉर इंडिया) हौसला अफजाई करने की अपील की।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox