नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अनूप कुमार सैनी/रोहतक/- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के जेनेटिक्स विभाग के 9 विद्यार्थियों ने नेट( नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट) तथा जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) परीक्षा उत्तीर्ण की है। आज जेनेटिक्स विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. जे.पी. यादव तथा प्राध्यापकों ने इन विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। प्रो. जे.पी. यादव ने बताया कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि विद्यार्थियों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों में साक्षी, सचिन मलिक, पूजा यादव, आशी मित्तल, निशू, पारूल, प्रियंका, दिशा तथा प्रीति शामिल हैं। जेनेटिक्स विभाग के सेमिनार हाल में इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेनेटिक्स विभाग के प्राध्यापक, प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, डा. एस. के. तिवारी, डा. नीलम, डा. सपना शर्मा, डा. मुकेश तँवर, डा. राजविंदर सिंह, डा. रीतू यादव तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी उपस्थित रहे।


More Stories
Education for Bharat: डिजिटल शिक्षा को जमीन तक ले जाने पर हुआ मंथन
निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू
कैंसर का इलाज होगा और भी आसान: ल्यूपिन की नई दवा से बढ़ी उम्मीदें
योगा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर रमेश कुमार को मिला अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस
हरियाणा में फैंसी नंबर की रिकॉर्ड तोड़ बोली, कारोबारी ने 1.17 करोड़ में खरीदा ‘HR-88-B-8888’
एसजीटीयू में ज्ञान, नवाचार और शोध का संगम