
हर्षित सैनी/ रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कपिल सहगल ने आज अपना 34वां जन्मदिवस अनूठे ढंग से मनाते हुए बाबा कर्णपुरी डेरे में जाकर जरूरतमंदों को दवाईयां वितरित करके मनाया। इस अवसर पर 162 रोगियों को निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर बाबा कर्णपुरी महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। आज मनुष्य पाप-पुण्य की बातों को लगातार भूलता जा रहा है। जिस वजह से समाज में व्याभिचार बढ़ रहा है लेकिन जो मनुष्य अपने कर्मों की परवाह करते हैं, वे ही इस भवसागर रूपी संसार को विजय करते हैं।
इस अवसर पर कपिल सहगल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करके उन्हें जो खुशी मिलती है, उसका वे बखान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से लोगों की मदद करना उनके स्वभाव में है, जिसके लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। इस अवसर पर पीजीआई के गेस्ट्रोलोजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने कहा कि पीजीआई में ऐसे काफी मरीज आते हैं, जिनके पास दवाईंयां खरीदने के भी पैसे नहीं होते। ऐसे में इन गरीबों की सेवा करके पुण्य का भागी बना जा सकता है। उदांतिका समिति के प्रधान निखिल आर्य ने कहा कि ऐसे लोगों के उत्थान के लिए उदांतिका समिति हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नवनीत अत्री, रोबिनहुड आर्मी के प्रधान तपांशु, सुरेश पुरी, नंद कपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।





More Stories
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
दीपों की रोशनी से जगमगाया BRG Point, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने अनूठे अंदाज में मनाई हरित दिवाली
बहादुरगढ़ की जहरीली हवा पर BRG की चिंता, डॉक्टरों के साथ मंथन कर धावकों को दी आउटडोर रनिंग रोकने की सलाह
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा