
रुद्रप्रयाग/चंद्रपुरी/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चंद्रपुरी क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नेपाली मूल के मजदूर ने एक स्थानीय महिला से लूटपाट की कोशिश की। घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और आरोपी को पकड़ लिया।

स्थानीय महिलाओं ने आरोपी की जूतों से पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य में लगा हुआ था और घटना के समय अकेली महिला को देखकर उसने लूट की कोशिश की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना दोबारा न हो।
More Stories
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनकपुरी को दी बड़ी सौगात
दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के संसद मार्च सिख राजनीति गरमाई,
देश में 6000 के पार कोरोना केस, क्या आएगी नई लहर?
आयुष्मान योजना से किनारा कर रहे दिल्ली के बड़े अस्पताल,
त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के सिग्नलिंग रूम में आग, पिंक लाइन की सेवाएं बाधित
ट्रिगर्ड इंसान की लव स्टोरी का हैप्पी एंडिंग, निशचय मल्हान और रुचिका राठौर ने रचाई शादी!