इराक में बड़ा हादसा, हमदानिया में शादी समारोह के दौरान लगी आग; 100 लोगों की मौत, 150 के करीब घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इराक में बड़ा हादसा, हमदानिया में शादी समारोह के दौरान लगी आग; 100 लोगों की मौत, 150 के करीब घायल

-शादी समारोह में आतिशबाजी से हॉल में लगी आग

बगदाद/शिव कुमार यादव/- उत्तरी इराक के हमदानिया शहर में एक शादी समारोह में आग लगने से करीब 100 लोगों की मौत तो वहीं 150 लोग घायल हो गए। समारोह हाल में आतिशबाजी से आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। निनेवेह प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। हमदानिया एक ईसाई शहर है जो मोसुल के पूर्व में स्थित है।

इस घटना में घायल हुए लोगों को हमदानिया के मुख्य अस्पताल में लाया गया, जहां रक्तदान के लिए दर्जनों की संख्या में लोग वहां इक्टठा हो रहे थे। कई लोगों को एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक के दरवाजे पर कई काले बॉडी बैग को ले जाते हुए भी देखा गया। नागरिक सुरक्षा प्राधिकारी ने अपने एक बयान में बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील और कम लागत वाली मिर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग लगी और इस आग से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शादी समारोह में आतिशबाजी का भी इस्तेमाल किया गया था, जिससे हॉल में आग लग गई। इराक में निर्माण और परिवहन क्षेत्रों में सुरक्षा के नाम पर अनदेखी की जाती है, जिस वजह से यहां अक्सर आग लगने की घटनाएं आती रहती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox