
धनेश विद्यार्थी/ रेवाड़ी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को बाल भवन रेवाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। नगराधीश संजीव कुमार ने बताया कि उस दिन जिलास्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम सुबह 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। बाद में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे जबकि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह का स्वागत संबोधन होगा।
इस मौके पर महिला अवार्डी को सम्मानित किया जाएगा।नगराधीश के उस दिन प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल महिला अचीवर्स को संबोधित करेंगे तथा सबके धन्यवाद के साथ यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उधर जिला प्रशासन उस दिन उपमंडल स्तर पर ग्राम सभाओं का आयोजन करा रहा है, जिसमें लिंग समानता, महिला सुरक्षा, अनिमिया व कुपोषण तथा ड्रग्स फ्री हरियाणा आदि मुद्दों पर फोकस करते हुए चर्चा की जाएगी।





More Stories
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने जयंती पर गांधी,शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को किया याद..दी श्रद्धांजलि
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल