नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण में किया जाएगा 62 से नंबर-1 का सफर तय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण में किया जाएगा 62 से नंबर-1 का सफर तय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) धीरज कुमार ने नगर निगम गुरूग्राम की स्वच्छता शाखा के अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की तथा स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम इस बार नागरिकों के सहयोग एवं समर्थन से स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में 62 से नंबर-1 का सफर तय करेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में गुरूग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में 62वां स्थान प्राप्त हुआ था। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नगर निगम गुरूग्राम का उद्देश्य देश में नंबर-1 स्वच्छता रैंकिंग प्राप्त करना है, जो गुरूग्राम के नागरिकों के सहयोग एवं समर्थन से प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम के नागरिक प्राथमिक स्तर पर कचरे को अलग-अलग करके, होम कंपोस्टिंग करके तथा अपने आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखकर स्वच्छता में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा नागरिकों को कचरा अलगाव के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से थ्री-बिन सेल्फी ड्राईव की भी शुरूआत की गई है, जिसमें 20 बेहतरीन सेल्फी को पुरस्कार देने के साथ ही ड्राईव में भागीदारी करने वाले प्रत्येक नागरिक को प्रमाण-पत्र भी जारी किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने यहां तीन डस्टबिन रखें तथा हरे रंग के डस्टबिन में गीला कचरा, नीले रंग के डस्टबिन में सूखा कचरा तथा पीले रंग के डस्टबिन में घरेलू हानिकारक व मैडीकल वेस्ट अलग-अलग रखें। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा संचालित डोर-टू-डोर वेस्ट कलैक्शन गाड़ी में इस कचरे को अलग-अलग की डालें।
संयुक्त आयुक्त ने जीरो वेस्ट नीति को अपनाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जब हम गीला-सूखा व घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग रखेंगे तो इस कचरे का निस्तारण भी सही ढ़ंग से हो पाएगा। गीले कचरे से होम कंपोस्टिंग करें तथा इससे तैयार होने वाली खाद का इस्तेमाल बागवानी के लिए किया जाए। सूखा कचरा रिसाइकिल हो जाएगा तथा घरेलू हानिकारक एवं मैडीकल वेस्ट अधिकृत कचरा रिसाइकलर के पास चला जाएगा। इस प्रकार हम लैंडफिल साईट पर कम से कम कचरा भेजना सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करवाएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox