नजफगढ़ देहात में तेंदुऐ की दहशत में ग्रामीण, एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ देहात में तेंदुऐ की दहशत में ग्रामीण, एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर

-वन विभाग समेटने लगा पिंजरे, ग्रामीणों में रोष

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- करीब एक सप्ताह पहले नजफगढ़ शहर की गलियों में घूमता दिखाई दिया तेंदुआ अब नजफगढ़ देहात के गांवों में जा पंहुचा है जिसके चलते ग्रामीणों में काफी दहशत बनी हुई है। हालांकि वन विभाग ने तेंदुऐ को पकड़ने के संदिग्ध स्थानों पर पिंजरे लगाये थे लेकिन फिर भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर बना हुआ है और वन विभाग ने अपने पिंजरे समेटने शुरू कर दिये है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष भी है।
इन दिनो नजफगढ़ के नहरी क्षेत्र के गांवों ढांसा, घुम्मनहेड़ा, रावता, झुलझुली, गालिबपुर, दौराला, शिकारपुर व झटीकरा में तेंदुऐ की दहशत बनी हुई है। लोग तेंदुऐ के कारण अपने खेतो में भी नही जा पा रहे है। हालांकि वन विभाग ने तेंदुऐे को पकडने के लिए कई जगह पिंजरे भी लगाऐ थे लेकिन अभी भी तेंदुआ प्रशासन की पकड़ से बाहर रही बना हुआ है। जिसके चलते अब वन विभाग ने पिंजरे भी हटाने शुरू कर दिये हैं। जिसके चलते अब ग्रामीण वन विभाग पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग तेंदुऐ को पकड़ने की बजाये अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए पिंजरों को हटा रहा है। अगर तेंदुऐ ने किसी इंसान को अपना शिकार बना लिया तब वन विभाग क्या जवाब देगा। लोगों में वन विभाग की इस कार्यशैली पर काफी रोष बना हुआ हे। लोग प्रशासन से तेंदुऐ को पकड़ने की मांग कर रहे है और साथ ही पिंजरे न हटाने की भी अपील कर रहे है। हालांकि तेंदुआ अब राहगीरों व बाईकों पर हमला करने लगे है लेकिन अभी तक इन हमलों में कामयाब नही हो पाया है। लेकिन वन विभाग द्वारा तेंदुऐ को पकड़ने में असफल रहने पर लोगों में न केवल रोष है बल्कि भारी डर भी बना हुआ है। हालांकि एसडीएम विनय हालांकि एसडीएम विनय कोशिक का कहना है कि अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए है और रात में संदिग्ध स्थानों पर गश्त जारी है। ऐसा नही है कि वन विभाग काम नही कर रहा है। तेंदुआ इधर-उधर हो गया है इस लिए पिंजरे हटाये गये हैं फिर भी उसकी तलाश जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox