मरकज के विदेशी जमातियों को शरण देने वालो के खिलाफ यूपी सरकार ने कसा शिकंजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मरकज के विदेशी जमातियों को शरण देने वालो के खिलाफ यूपी सरकार ने कसा शिकंजा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कोरोना का जमात कनेक्शन सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई जारी है। कोरोनावायरस से चल रही जंग में यूपी पुलिस ने भी अब नियमों का पालन न करने वालों व कोई जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। हर जिले में जमातियों की तलाश की जा रही है और उन्हें क्वारनटीन किया जा रहा है। इसके साथ ही छिपे हुए जमातियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रयागराज में भी छिपे हुए जमातियों और उन्हें छिपाने वाले प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
                                    इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद और 16 विदेशी जमातियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेशियों की गिरफ्तारी फॉरेनर्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई है, जबकि प्रोफेसर शाहिद को जमातियों को चोरी-छिपे शहर में शरण दिलाने के आरोप और महामारी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे और इन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को देने के बजाय छिपा ली थी। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में इंडोनेशिया के सात, थाईलैंड के नौ, केरल व पश्चिम बंगाल के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। शाहगंज की अब्दुल्ला मस्जिद और करेली के हेरा मस्जिद से जुड़े कई लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इन सभी को महबूबा गेस्ट हाउस समेत अन्य स्थानों पर क्वारंटाइन किया गया था। अब वहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाकर उन्हें पुलिस की गिरफ्त में होने की जानकारी दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox