केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने गुरूग्राम में 12 करोड़ के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने गुरूग्राम में 12 करोड़ के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय मंत्री एवं गुरूग्राम के सांसद राव इन्द्रजीत सिंह ने वीरवार को गुरूग्राम में 12 करोड़ 88 लाख रूपए के 10 विकास कार्यों की आधारशिला रखी। ये कार्य नगर निगम गुरूग्राम द्वारा विभिन्न वार्डों में किए जाएंगे।
स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, मेयर मधु आजाद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजेसिंह कबलाना तथा निगमायुक्त विनय प्रताप सहित निगम पार्षदों एवं गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में 10 विकास कार्यों का शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया। लगभग 12 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से होने वाले इन 10 विकास कार्यों में गांव सुखराली तालाब के पास पार्क में कम ऊंचाई की लाईटें लगाने पर 8 लाख 85 हजार रूपए, प्रेमनगर में सीवरेज लाईन डालने के लिए 26 लाख 58 हजार रूपए, गांव सुखराली में आरएमसी सडक निर्माण के लिए 49 लाख 98 हजार रूपए, सैक्टर-9ए में पुरानी पाईप लाईनों के स्थान पर नई पाईप लाईन डालने के लिए 2 करोड़ 15 लाख रूपए, सैक्टर-9 में नई पाईप लाईन डालने के लिए 1 करोड़ 71 लाख रूपए के कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा, गांव खेडकी दौला में बूस्टिंग स्टेशन, अंडरग्राऊंड टैंक, पम्प हाऊस, गार्ड रूम तथा मशीनरी एवं इलैक्ट्रिकल कार्यों के लिए 1 करोड़ 77 लाख रूपए, गांव नरसिंहपुर में बूस्टिंग स्टेशन एवं नहरी आधारित पेयजल आपूर्ति कार्य के लिए 2 करोड़ 18 लाख रूपए, गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में बूस्टिंग स्टेशन, अंडरग्राऊंड टैंक आदि के निर्माण के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपए, गांव मोहम्मदपुर झाड़सा स्थित राजकीय विद्यालय से धानुका कॉलोनी तक आरसीसी सड़क निर्माण के लिए 50 लाख रूपए, ड्रेन निर्माण के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास वीरवार को केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया।
इस मौके पर गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, मेयर मधु आजाद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजेसिंह कबलाना, नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह, निगम पार्षद अनूप सिंह, संजय प्रधान, अश्विनी शर्मा, सुनील गुर्जर एवं रविन्द्र यादव, चीफ इंजीनियर रमन शर्मा, डीएमसी धीरज कुमार, कार्यकारी अभियंता हेमन्त राव, एडवोकेट अशोक आजाद, भाजपा नेता अनिल यादव, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा, गजेसिंह कबलाना एवं नीरज यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox