ब्रिटेन के दंपती ने लॉटरी में जीते 1100 करोड़ रुपये, दिया प्रेरणादायी संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन के दंपती ने लॉटरी में जीते 1100 करोड़ रुपये, दिया प्रेरणादायी संदेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विश्व/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ब्रिटेन की फ्रांसिस कोनोली ने क्रिसमस माह में दुनिया को प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि अपनों के साथ खुशी बांटने से शुकून मिलता है। यहां बता दें कि कोनोली ने लॉटरी में लगभग 1130 करोड़ रुपये जीते। इसमें से 600 करोड़ रुपये उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में बांटकर उनकी दयनीय स्थिति को सुधार दिया। इससे और अच्छी बात यह है कि इस दंपती ने जिन लोगों की मदद की उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार अन्य लोगों की भी मदद की।

175 परिवारों की मदद की
दंपती ने पहले तय किया था कि वे अपने करीबी 50 परिवारों की मदद करेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने 175 परिवारों की आर्थिक मदद की। ताकि वे नया घर खरीद सकें और अपना कर्ज चुका सकें। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, लॉटरी जीतने के दो साल में फ्रांसिस दंपती ने आधे से ज्यादा रकम मदद के तौर पर बांट दी है।

दूसरों के चेहरों पर मुस्कुराहट से मिलती है ज्यादा खुशी
ब्रिटेन के द नेशनल लॉटरी के यूरो मिलियन प्रोग्राम के तहत फ्रांसिस और उनके पति पैट्रिक ने इस राशि को जीता था। 54 साल की फ्रांसिस ने कहा कि उन्हें गहने खरीदने से अधिक खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कुराहट देखकर मिली। इतने पैसे मिलने के बाद भी उन्होंने अपने लिए सेकेंड हैंड कार खरीदी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox