
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के अन्तर्गत बिंदापुर थाना पुलिस ने एक व्यापारी से दो करोड़ रूपये की फिरौती मांगने वाले दो सगे भाईयों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी बिजनेस में हुए घाटे को क्राईम पैट्रोल की तर्ज पर पूरा करने के चक्कर में वारदात को अंजाम देने की कोशिश मे लगे हुए थे। पुलिस ने दोनो को पकड़कर सारा मामला सुलझा लिया है।
इस संबंध में डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि बिंदापुर थाने में एक व्यापारी ने जो बिंदापुर में रहता है और बहादुरगढ़ में बिजली का सामान बनाने की उसकी फैक्टरी है ने एक शिकायत की थी कि कोई उसे बख्तावर के नाम से जान से मारने की धमकी दे रहा है और इसके एवज में दो करोड़ रूपये मांग रहा है। इस पर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार व एसीपी बिजेन्द्र सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया और टीम में एसआई दुर्गेश कुमार, पीएसआई शुभम चैधरी, हवलदार विशाल, सिपाही इन्दर, संदीप व नरेश को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मदारी सौंपी गई। टीम ने कई दिनो तक आरोपियों की लोकेश तलाशी जो भिन्न मिली लेकिन फिर भी पुलिस लोकेशन के हिसाब से लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए न सिर्फ अलग-अलग सिम कार्ड का प्रयोग कर रहे थे बल्कि फिरौती की काॅल करते समय अपनी लोकेशन भी लगातार बदल रहे थे। हालांकि अभी तक आरोपियों ने पैसे कहां देने है इसका खुलासा नही किया था लेकिन तीसरी काॅल में उनकी लोकेशन का पता लग गया और पुलिस ने जाल बिछाकर व कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों का पता चल गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में बताया कि दोनो आरोपी रविन्दर व देवेन्द्र पुत्र अमरजीत निवासी उदयविहार निलोठी व चन्दर विहार दिल्ली के रहने वाले है और सगे भाई हैं। दोनो को कोरोना काल के दौरान व्यापार में घाटा हो गया था। जिसकी भरपाई के लिए वो क्राईम पैट्रोल की तर्ज पर फिरौती मांग कर अपना घाटा पुरा करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन, एक ओपो का फोन, एक जिओनी की सिम व कुछ और सिम बरामद की है जिनसे वह पीड़ित को फोन कर रहे थे। पुलिस ने वारदात में शामिल कार भी जब्त कर ली है।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल