दिल्ली में तेजी से घट रही कोरोना मरीजों की संख्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में तेजी से घट रही कोरोना मरीजों की संख्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। दिल्ली में 27 मई के बाद पहली बार कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 से नीचे आया है। जिससे अब दिल्ली में कोरोना के खिलाफ सरकार द्वारा छेड़ी गई जंग के सकारात्मक पहलू सामने आने लगे है। इससे न केवल दिल्ली वालों का हौंसला बढ़ा है बल्कि सरकार के प्रति भी लोगों की सोच में परिवर्तन हुआ है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना वायरस के 954 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,23,747 हो गई है। सोमवार को 1784 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 1,04,918 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से राजधानी में कुल 3663 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी 15166 सक्रिय मामले हैं। 
दिल्ली में सोमवार को 4177 आरटी-पीसीआर जांच और 7293 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 8,30,459 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 696 है। 
बता दें 27 मई के बाद दिल्ली में पहली बार 24 घंटे में एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। राजधानी में अभी कुल 8379 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी का रिकवरी रेट 84.78 प्रतिशत जबकि डेथ रेट 2.96 प्रतिशत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox