मानसी शर्मा /- विधानसभा सत्र के समापन के बाद सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सबोधित किया। उन्होंने कहा कि शीत कालीन सत्र में 27 घंटे सकारात्मक चर्चा हुई। सदन के पटल पर रखे गए 13 विधायकों पर चर्चा हुई। तीसरी बार हमें मौका देने के लिए जनता का आभार किया। हरियाणा में इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र हमारा वचन पत्र है। हम अपने संकल्प पत्र के दो वचनों को पूरा किया।
सीएम सैनी ने कहा कि पट्टेद्दार किसानों को मालिकाना हक का बिल पास किया गया। हमने 120000 कर्मचारियों को पक्का किया है। सेट पास युवाओं को 2 साल तक ₹9000 महीना देंगे। हम अपने संकल्प पत्र को पूरा करेंगे। चार प्रस्तावों पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि 555वें प्रकाश पर्व पर प्रस्ताव पारित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया। अध्यक्ष जी ने सभी विधायकों को पूरा समय दिया है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता बहुत जागरुक है। प्रदेश की जनता का हमें आशीर्वाद मिला। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नॉन स्टॉप हरियाणा बना रहे हैं।
SYL के मुद्दे पर बोले सीएम नायब सैनी
SYL और नए विधानसभा पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पंजाब को भी नया विधानसभा भवन बनाना है। पंजाब भी जमीन लेकर विधानसभा भवन बना सकता है। चंडीगढ़ पर हमारा पूरा हक है। SYL का पानी हमें मिलना चाहिए। पंजाब के किसानों को MSP मिले। हमने सत्र में कई बड़े निर्णय लिए हैं। हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। 2027 तक हरियाणा को विकसित बनाने का प्रण है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद