बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

-बैंक ने जय मां दुर्गा वृद्धाश्रम को वृद्ध मसाज चेयर, डीप फ्रीजर और वाटर डिस्पेंसर किया दान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने निलोठी के चंद्र विहार कॉलोनी में स्थित जय मां दुर्गा वृद्धाश्रम की मांग पर बुजुर्गों की मदद के लिए मसाज चेयर डीप फ्रीजर और वाटर डिस्पेंसर के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिनव समाज के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गुप्ता ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए कुछ चीजों की पिछले काफी समय से जरूरत महसूस की जा रही थी जिसके लिए भारतीय स्टेट बैंक ने आगे आकर आश्रम की मदद की है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को मसाज चेयर की उनके स्वास्थ्य को देखते हुए बहुत जरूरत थी और अब गर्मी का मौसम आ रहा है जिसके लिए डीप फ्रीजर और वाटर डिस्पेंसर की भी आवश्यकता महसूस की जा रही थी ताकि बुजुर्गों को गर्मी में ठंडा पानी मिल सके। इसके लिए बैंक ने आगे आकर खुले दिल से मदद की है। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम मुकेश धीगड़ा एजीएम सुरन चंद और चीफ मैनेजर एसके सिंह ने अभिनव समाज संस्था के जय मां दुर्गा वृद्धाश्रम के लिए मसाज चेयर, डीप फ्रीजर और वाटर डिस्पेंसर की खरीद के लिए तीन चेक सौंपे। इस मौके पर अभिनव समाज के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गुप्ता व ट्रस्टी मंगल आशीष में बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox