गुरूग्राम में ड्रग तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त करेगी एसआइटी- पुलिस आयुक्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम में ड्रग तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त करेगी एसआइटी- पुलिस आयुक्त

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ड्रग तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त केके राव ने सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) करण गोयल के नेतृत्व में शनिवार शाम एसआइटी का गठन कर दिया। इसमें एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टरों के साथ ही साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से भी दो अधिकारी शामिल किए गए हैं। गठन के साथ ही टीम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बताया जाता है कि टीम ने दिल्ली से रुद्रा मेडिकोज के संचालक तरुण को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कई अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। तस्करी के आरोपितों से पूछताछ के आधार दिल्ली में छापेमारी चल रही है। गुरुग्राम इलाके में भी छापेमारी जारी है लेकिन एक के अलावा अन्य पकड़ में नहीं आ रहे। ऐसा लगता है कि या तो सभी इलाके से फरार हो चुके हैं या फिर भूमिगत हो चुके हैं।
सदर थाना इलाके से मोहनाद एवं ओथमाना ए अईद गिरफ्तार किए गए। सभी इराकी मूल के हैं। आरोप है कि सभी गैर कानूनी तरीके से विदेशों में दवाइयां सप्लाई करते थे। दोनों इलाकों में छापेमारी के दौरान नशे, कैंसर और कोरोना से जुड़ी भारी मात्रा में न केवल दवाइयां बरामद की गईं बल्कि लगभग 75 लाख रुपये एवं एक फॉर्च्यूनर भी बरामद की गई। इनसे पूछताछ के आधार पर मेदांता अस्पताल के नजदीक दवा की दुकान चलाने वाले कारोबारी प्रदीप को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि इसने पूछताछ में एक-दो कारोबारियों के नाम लिए हैं। कुछ कारोबारियों के नाम इराकी मूल के गिरफ्तार आरोपितों ने लिए हैं। सभी की पहचान कर ली गई है। उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। एसआइटी के प्रभारी व सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) करण गोयल ने बताया कि बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। ड्रग तस्करी के आरोपितों से जिन कारोबारियों के संबंध हैं, सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। जहां से जिस समय सूचना मिलेगी, उसी समय छापेमारी की जाएगी। ड्रग तस्करी का मामला काफी गंभीर है। इसे देखते हुए एसआइटी का गठन कर दिया है ताकि पूरा नेटवर्क ध्वस्त हो सके। जब तक नेटवर्क ध्वस्त नहीं होगा तब तक तस्करी पर पूरी तरह लगाम नहीं लगेगी। उम्मीद है जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्त में होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox