
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। इसी बीच खबर है कि मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े और परवेश साहिब सिंह सहित 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उधर, राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संचालक बेनीवाल की पहले जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन आईसीएमआर की ओर से कराई जांच में वह पॉजिटिव पाए गए हैं।
पिछले 24 घंटे में 1136 लोगों की मौत
देश में कोरोना का प्रकोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 48,46,427 पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 1,136 लोगों की मौत हो गई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 79,722 हो गई है।
कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.64 फीसदी हो गई
मंत्रालय के अनुसार, कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.64 फीसदी हो गई है। आंकड़े के अनुसार, देश में अभी इस महामारी से पीड़ित 9,86,598 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 37,80,107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”