सीतापुरी हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीतापुरी हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सीतापुरी में दिन दहाड़े हुए हत्याकांड का दूसरा फरार आरोपी भी स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एएटीएस व स्पेशल स्टाफ टीम पहले ही सुपारी किलर गुलफाम को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को पकड़े गये आरोपी नीतिश तिवारी से पुलिस ने एक पिस्टल, दो देसी कट्टे व 9 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी उस समय पकड़ा गया है जब वह एक और हत्याकांड करने के लिए रास्ते में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि सीतापुरी में हुए डे-नाईट हत्याकांड के तीसरे और मुख्य अभियुक्त की स्पेशल स्टाफ को दिल्ली में आने की व कोई नई वारदात करने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर एसीपी जोगेन्द्र जून ने स्पेशल स्टाफ के निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई रंजीव त्यागी, एसआई बिजेन्द्र, एएसआई उमेश, हवलदार अशोक, सिपाही उपेन्द्र, संदीप, विपिन और कुलभूषण की टीम गठन किया और उन्हे आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने मिली सूचना के हिसाब से कार्यवाही आरंभ की और तालाब पार्क नियर ओल्ड ऐज होम जेजे कालोनी बिंदापुर में जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। उसके साथ एक विक्की उर्फ टक्कर गैंग का नाबालिग बदमाश भी साथ था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। एसीपी ने बताया कि गुलफाम से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने नितिश तिवारी के बारे में बताया था कि उसने की सीतापुरी में दो लोगों की हत्या करने के लिए उसे एक लाख की सुपारी दी थी। नितिश तिवारी पुत्र लेट सुभाष तिवारी निवासी सीतापुरी पार्ट-1 व मूल निवासी लखानसी पुर, जिला आजमगढ़ यूपी का रहने वाला है। वह दसवीं तक पढ़ा है और हमेशा आवारा किस्म के लोगों में ही बैठता था। जिसकारण वह अपराध की दुनिया में आ गया। उसने आरओ ठीक करने व डीजे चलाने का काम भी किया लेकिन वह जल्दी पैसा कमाना चाहता था जिसे देखते हुए उसने अपराध का रास्ता चुना। सीतापुरी में उसकी विक्की उर्फ टक्कर से कहा सुनी हो गई थी। क्योंकि टक्कर भी एक बदमाश है और सीतापुरी में रहता है। जो अनेको आपराधिक मामलों में शामिल है। उसने विक्की को मारने की योजना बनाई और गुलफाम को इसकी सुपारी दी। लेकिन इस हत्याकांड में विक्की बच गया जबकि उसका सहयोगी गौरव उर्फ काकू मारा गया। इस हत्याकांड से सीतापुरी व डाबड़ी मे ंएक बार फिर गैंगवार शुरू हो गई थी। जिसकारण पुलिस पर भी आरोपियों को पकड़ने का काफी दबाव बढ़ गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड के दोनो आरोपियों को पकड़ लिया है और एक नाबालिग को भी पकड़ा है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox