सराय रोहिल्ला टीम ने पकड़ा एक वाहन चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सराय रोहिल्ला टीम ने पकड़ा एक वाहन चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के सराय रोहिल्ला पुलिस ने सराय रोहिल्ला पिकेट से आनन्द पर्बत के पास से एक वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के अनुसार उसने 5000 रूपये में यह बाईक गौरव से खरीदी थी। जबकि वह बाईक चोरी की थी।
नाॅर्थ जिला के डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि सराय रोहिल्ला थाना पुलिस के पिकेट स्टाफ हवलदार संदीप, सिपाही अमित व जयदीप जब सराय रोहिल्ला फलाई ओवर पर पिकेट जांच कर रहे थे तो उन्हे एक मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसको उन्होने रूकने का इशारा किया लेकिन बाईक सवार रूकने की बजाय वहां से भागने लगा तो टीम ने उसका पीछा कर उसे आनन्द पर्बत से पकड़ लिया। लेकिन जब पुलिस ने उससे सवाल जवाब किये तो वह उनका सही से जवाब नही दे पाया जिसपर पुलिस ने बाईक की जांच की तो पता चला की वह बाईक थाना सिवानी गेट गाजियाबाद से चोरी की गई है। पूछताछ में आरोपी संदीप उर्फ पोटा पुत्र कुलदीप निवासी नेहरू नगर, आनन्द पर्बत दिल्ली ने बताया कि उसने यह बाईक 5 हजार में गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी लालबाग, आदर्श नगर दिल्ली से खरीदी है। पुलिस गौरव की भी तलाश कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी आनन्द पर्बत थाने में एक एक्साईज एक्ट के मामले में भी शामिल रह चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox