रूपनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा एक लुटेरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूपनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा एक लुटेरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रूपनगर थाना पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद एक लुटेरे को अवैध हथियार के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक केटीएम ब्लैक व आॅरेंज बाईक भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में स्नेचिंग के दो मामले सुलझाने का भी दावा किया है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि रूप नगर थाना पुलिस की ईआरवी गाड़ी के स्टाफ एसआई संजय कौशिक, एएसआई राजीव, दर्शन, सिपाही गिरीराज व रिंकू ने गश्त के दौरान हरियाणा साड़ी सैंटर जीटी रोड़ पर दो मोटरसाईकिल राईडर को देखा था। तो टीम ने उन्हे रूकने का इशारा किया लेकिन वो वहां से भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा आरंभ किया। एक लंबी चेज के बाद पुलिस ने एक बाईक राईडर को पकड़ लिया जबकि दूसरा पिलियन राईडर फरार हो गया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी की पहचान हरीश उर्फ हरशु पुत्र जितेन्द्र निवासी सीतला माता मंदिर काॅलोनी, गुरूग्राम हरियाणा के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की बाईक भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox