नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पुलिस जिला नाॅर्थ के सदर बाजार पुलिस टीम ने एक तीस हजारी कोर्ट से घोषित पीओ, लुटेरे व स्नेचर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि सदर बाजार की अलर्ट पुलिस टीम के एएसआई अशोक कुमार, सिपाही हरीश व प्रवीण ने 29 वें पी ओ को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोंटी उर्फ विक्की उर्फ विकास पुत्र बिजेन्द्र निवासी सुलतानपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को तीस हजारी कोर्ट ने स्नेचिंग के एक मामले में पीओ घोषित कर दिया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होने बताया कि आरोपी से पूछताछ में 23 स्नेचिंग व लूट के मामले हल हुए हैं। अभी भी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी सुलतानपुरी थाने का बीसी भी बताया जा रहा है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस