
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली अध्यापक परिषद ने दिल्ली के शिक्षा निदेशक श्रीमान उदित प्रकाश राय को पत्र लिखकर शिक्षा निदेशालय के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश को वापस लेने की मांग की है। परिषद के महामंत्री श्री राजेन्द्र गोयल ने पत्र में जहां माननीय शिक्षा निदेशक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु उठाए जा रहे कदमों का स्वागत किया वहीं उनसे अनुरोध भी किया कि श्एब्सेंटश् की जगह एक दिन का श्अवकाशश् लगा दिया जाए तथा श्एक दिन का वेतन काटनेश् का निर्णय कठोर है, अतः इसे वापस लिया जाए।
विदित हो कि माननीय शिक्षा निदेशक ने एक सप्ताह के अंदर दो बार शिक्षा निदेशालय के दफ्तरों में विजिट कर अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का श्एब्सेंटश् लगाकर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
वहीं अपने दूसरे पत्र में दिल्ली अध्यापक परिषद ने शिक्षा विभाग द्वारा रिटारमेंट के बाद दो साल के एक्शटेंशन पर कार्यरत शिक्षकों को अचानक हटाने के आदेश को भी वापस लेने का आग्रह किया है।परिषद के महामंत्री श्री राजेन्द्र गोयल ने निदेशक महोदय को सुझाव देते हुए लिखा है कि हमारे देश में प्रति व्यक्ति औसत आयु 67.4 वर्ष है।जज और प्रोफेसर के रिटायरमेंट की उम्र भी 65 वर्ष है।अनुभव के साथ शिक्षण कार्य में उतरोत्तर प्रवीणता आती है। दिल्ली अध्यापक परिषद उपरोक्त आधार पर ही लंबे समय से शिक्षकों की रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने की मांग करती रही है। दिल्ली अध्यापक परिषद ने निदेशक महोदय से आग्रह किया है कि स्थायी नियुक्ति होने तक छात्रों के हित का ध्यान रखते हुए शिक्षकों का एक्शटेंशन जारी रखा जाए।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप