नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देवभूमि का लाल शहीद, जम्मू-कश्मीर मे आतंकी मुठभेड़ में देवभूमि के केदारनाथ (रुद्रप्रयाग) निवासी वीर जवान आशीष सिंह नेगी ने अपनी शहादत दी है।
देवभूमि के केदारनाथ (रुद्रप्रयाग) निवासी वीर जवान आशीष सिंह ने अपनी शहादत दी है। सैनिक प्रदेश कहलाया जाने वाला उत्तराखंड अपनी वीरता के लिए जाना जाता है और देश की खातिर अपनी जान न्योछवर करने में यहाँ के वीर जवान पीछे नहीं रहते हैं।शहीद आशीष सिंह नेगी 8वीं गढ़वाल रायफल्स में तैनात थे। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने ये खबर सोशल मीडिया पर दी है।मक्कू गांव के ग्वाड़-ज्यूलना निवासी आशीष सिंह नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए।
वे 8वीं गढ़वाल राइफल्स में सिपाही के पद पर तैनात थे।उनकी रेजीमेंट के अधिकारियों ने सोमवार को आशीष नेगी की शहादत की सूचना उनके परिवार को दी। शहादत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी