आंदोलनकारी किसानों की सेहत जांच रही रेडक्रास की टीमें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आंदोलनकारी किसानों की सेहत जांच रही रेडक्रास की टीमें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आंदोलन के दौरान किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए हरियाणा सरकार व बहादुरगढ़ प्रशासन पूरी तरह से नजर रखें हुए है। सुरक्षा से लेकर उनके स्वास्थ्य जांच व मेडिकल सुविधाओं का सरकार ने पूरी तरह से इंतजाम कर रखा है। झज्जर जिला रेडक्रास सोसायटी की मेडिकल टीमें न केवल किसानों की सेहत की जांच कर रही है बल्कि आंदोलनकारी किसानों को मुफ्त डाक्टरी सलाह व दवाईयां भी दी जा रही है। वहीं जिला पुलिस प्रशासन ने भी किसानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 6 दिन से टिकरी बार्डर पर मोर्चा संभाले बैठे किसानों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए सरकार ने उनके टैंटों के साथ मैडिकल सुविधायें उपलब्ध करा दी है। रेडक्रास सोसायटी के चिकित्सक व कार्यकर्ता किसानों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें मुफ्त दवाईयां भी उपलब्ध करा रहे हैं। जिसे देखतें हुए किसानों का कहना है कि चाहे कुछ भी हो फिर भी सरकार उनकी देखभाल तो कर ही रही है। वहीं किसानों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी रात-दिन सुरक्षा में तैनात किये गये है ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। हालांकि अब पहले से किसान कुछ शांत दिख रहे है लेकिन अब भी उनका कहना यही है कि अब यहां से तभी उठेंगे जब उन्हे के्रद्र सरकार से पूरा न्याय मिल जायेगा। हालांकि किसानों का कहना है कि उनके पास सभी सुविधाये पर्याप्त मात्रा में है लेकिन फिर भी स्थानीय पुलिस व नागरिक उनकी मदद कर रहे हैं। जिसे देखकर लगता है कि हकों की लड़ाई अपनी जगह है और भाई चारा व जिम्मेदारी अपनी जगह है। किसान लोगों के सहयोग पर अब खुलकर बोल रहे है और कह रहे है कि आखिर भाई ही भाई के काम आता है। और हम सब आपस में भाई हैं। हम सब के लिए लड़ रहे है न कि अपने लिए। ये देश के किसानों की लड़ाई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox