
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ गुरुग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत विकास महाराणा प्रताप शाखा द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र सेक्टर-12 में संचालित के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरोग्य केन्द्र के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं नर सेवा नारायण सेवा की प्रतिमूर्ति स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प चढ़ाकर किया गया। प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विवेकानंद आरोग्य केन्द्र मानव सेवा की एक मिसाल बन रहा है। गुरुग्राम में ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में अपनी पहचान बना चुका है। जब भी वे लोगों से मिलते हैं तो लोग बताते हैं कि इस आरोग्य केन्द्र के बारे में जरूर बताते हैं कि बहुत ही अच्छी सुविधाएं इतनी कम दरों में उपलब्ध हैं। यह प्रसन्नता देता है। परिषद् को जल्दी ही इसके और विस्तार के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। शाखा अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने बताया कि समाज के सहयोग से ही हम इस मुकाम पर पहुंचे है और आगे भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा ऐसी अपेक्षा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा विनोद मित्तल ने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि पैसे के अभाव में चिकित्सा से कोई भी जरूरत मंद वंचित न रहे।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप